Spread the love

शिमला

जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ोल की हरिजन बस्ती से नगरकोटी मंदिर-शेलापानी-जोहट सम्पर्क सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए ₹6 करोड़ 60 लाख व उबादेश की ग्राम पंचायत बाघी व क्यारवीं की मातलु-सराह-बघाल सम्पर्क सड़क के स्तरोन्नत कार्य के लिए ₹2 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत करवाने पर ग्राम पंचायत मढ़ोल, ग्राम पंचायत बाघी व ग्राम पंचायत क्यारवीं के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाक़ात कर आभार जताया। गौरतलब हैं कि दोंनो सड़कों के स्तरोन्नत का कार्य विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत नाबार्ड वित्त पोषण के तहत ₹9 करोड़ 22 लाख की राशि से किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ग्राम पंचायत मढ़ोल के प्रधान चंदर रांगटा, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, पंचायत वार्ड सदस्य कृष्णा झांगटा, पूर्व उप प्रधान यशवंत मैहता, ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान रूप लाल जस्टा, उप प्रधान सौरव रौहटा, पंचायत समिति सदस्य हरिदत्त, पूर्व प्रधान पूरण चन्द रौहटा, राजिन्दर खोलटा, जीत राम बस्टा, ग्राम पंचायत क्यारवीं के उप प्रधान विकास रपटा आदि उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *