Spread the love

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ

सोलन
नालागढ़ पुलिस ने जाली कंपनियां बनाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला दूसरा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। । मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल दिसंबर माह में एक शिकायत नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई थी कि दो व्यक्तियों द्वारा जाली कंपनी बनाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी की गई है।

जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,लेकिन दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिस पर अब पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए हिमाचल के ऊना के रहने वाले अनिकेत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जायेगा ओर रिमांड हासिल किया जायेगा

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि दिसंबर माह में एक धोखाधड़ी का मामला नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज किया गया था। जिस पर पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओर आरोपी से गहनता से पूशताश की जाएगी, ओर पता लगाया जायेगा की ओर कितने लोगो के साथ इन्होने धोखादड़ी की है,ओर इसके साथ ओर कितने सदस्य शामिल है.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *