Spread the love

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को दिल्ली में मंथन कर रही है हालांकि भाजपा ने हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी तक एक भी प्रत्याशी का नाम तय नही कर पाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने शिमला में कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस हाई कमान जल्द निर्णय लेगा और मंडी सीट से मौजुदा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह संभवत चुनाव लड़ेगी बाकी सीटों पर भी जल्द नाम तय हो जाएंगे।

वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि उन्होनें चुनाव लड़ने के लिए आवेदन नही किया है और पिछली बार भी पार्टी हाई कमान के निर्देश पर लोकसभा चुनाव लड़ा था पार्टी हाई कमान के जो भी निर्देश होंगे उसकी पालना की जाएगी। जहां तक छ विधान सभा सीटों के उपचुनाव की बात है तो उसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय का इंतजार है क्योंकि अभी मामला कोर्ट ने विचाराधीन है उसके बाद ही तय होगा की चुनाव होंगे भी या नहीं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *