Spread the love

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम होते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाई कमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है अब गेंद हाई कमान के पाले में हैं। प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने बीजेपी के द्वारा मंडी से टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता भी हैरान है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिक को लेकर चर्चा हुई है। हाई कमान आगे का फैसला लेगा। उनके सामने चुनाव लडने को लेकर कुछ समस्याएं थी इस बात को हाई कमान के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया है। आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है। इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जायेगी। सरकार ने वायदा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लडा जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाई कमान के साथ बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

वहीं कंगना के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। बीजेपी के कार्यकर्ता इससे हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतरेगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर लेगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा जो सक्रिय हो लोगों में पहचान हो। प्रतिभा ने कहा कि अब सरकार को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *