Spread the love

देश भर में आज भाजपा अपना 44 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस बार भाजपा द्वारा बड़े कार्यक्रम न करके बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी हर बूथ पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। स्टोक्स प्लेस बूथ नम्बर 70 ओर ऊपर संजौली बूथ नम्बर 71 पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा मौजूद रहे। इस दौरान झंडा फहराया गया साथ ही मिठाई बांट कर स्थापना दिवस मनाया गया और साथ ही अब की बार 400 पार का संकल्प भी लिया गया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया। प्रदेश में 7790 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जहा भाजपा के बड़े नेता भी इन कार्यक्रमो में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह अमित शाह, शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती जैसे अनगिनत नामों ने दिन रात काम कर पार्टी को मजबूत बनाया है। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दो सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए 400 पार जाने वाली है यह आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *