Spread the love

शिमला….. किन्नौर के गांव रिब्बा से संबंध रखने वाले IAS अधिकारी संदीप नेगी का आकस्मिक देहांत हो गया है। वर्ष 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी संदीप नेगी वर्तमान में डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव पद पर थे। संदीप नेगी का आज पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे। किडनी ट्रांसप्लांट के कुछ माह बाद नेगी की तबीयत दोबारा खराब हो गई थी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदीप नेगी ने प्रदेश सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए पूरी कुशलता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी खोया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *