Spread the love

बिलासपुर। हिमाचल में हर दिन महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां एक पति ने हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दी हैं। पति ने अपनी ही पत्नी के साथ पहले तो जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद बेलन से पत्नी के नाजुक अंगों को भेद दिया। पति की इस क्रूरता से पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ पहले जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके बाद उसके नाजुक अंगों को रसोई में चपाती बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के बेलन से बुरी तरह से भेद दिया। इस हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने पुलिस थाना में पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को पिता द्वारा मां की मारपीट की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला बुरी तरह से घायल है। जिस पर उन्होंने महिला पुलिस थाना को सूचित किया और घायल महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी स्कूटी पर भागा है, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को आरोपी की स्कूटी मिल गई है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ महिला पुलिस थाना बिलासपुर में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। जल्द की आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *