Spread the love

नूरपुर संजीव कुमार




आपको बता दें जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अबैध खनन के खिलाफ छेड़े गए अभियान को इंदौरा के मण्ड में एक बड़ी कामयावी मिली है जहां पर पुलिस ने अबैध खनन में जुटी एक पोकलेन मशीन को जब्त कर कार्रवाही शुरू कर दी है ।
इस बारे मंगलवार को जानकारी देते हुए SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया पुलिस की टीम ने इंदौरा के तहत पड़ते मण्ड में अबैध खनन में जुटी एक पोकलेन मशीन को जब्त कर अबैध खनन में शामिल आरोपी आदित्य कटोच पुत्र रमेश कटोच के खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है ।
बताया पुलिस ने मई माह में अबैध खनन के 70 चालान काट 11 लाख 25 हजार एक सौ रु जुर्माना बसूल किया है ।
बताया अबैध खनन के खिलाफ छेड़ा गया अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *