Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रांची में संपन्न

पार्टी के चुनाव में केरल से प्रो० पी० रामचंद्रन राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

हिमाचल प्रदेश से  हेमंत शर्मा को प्रदेश मंत्री हि०प्र० मनोनीत किया

गोविंदाचार्य की प्रेरणा से बनी स्वाभिमान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक  का समापन उर्मिला भवन, कोर्ट कंपाउंड, कचहरी चौक, रांची में संपन्न हुआ। देशभर के 10 राज्यों से लोगों की उपस्थिति हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० के० एल० शर्मा ने  जानकारी दी कि प्रत्येक 3 वर्ष में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है और राष्ट्रीय कार्य समिति का पुनर्गठन होता है। बैठक में पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ वीरेंद्र पांडे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाभिमान पार्टी प्रकृति केंद्रित विकास की अवधारणा पर काम करती है जिसमें जल, जंगल, जमीन और जानवर का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वाभिमान पार्टी किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। पूंजीवादी मानसिकता और पूंजीवादी नीति के विरोध में लगातार किसानों के संघर्ष में सहयोगी है। देशभर में किसानों के हक और हित की लड़ाई में जहां-जहां संभव हो रहा है वहां वहां स्वाभिमान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के साथ आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं। युवाओं को सही मार्गदर्शन और रोजगार ना होने के कारण देश का भविष्य खतरे में है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के इस बैठक में 65 लोगों की उपस्थिति हुई।  हिमाचल प्रदेश से श्री हेमंत शर्मा को प्रदेश मंत्री की उपाधि से मनोनीत किया गया। देश के कई ख्याति प्राप्त विद्वान और साधु संत महात्माओं ने बैठक  में भाग  लिया। बैठक में हिमाचल के प्रसिद्ध संत स्वामी राम मोहन दास महाराज,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  बलदेव राज सूद, नरेंद्र शर्मा पूर्व विधायक छत्तीसगढ़, सतीश कुमार त्रिपाठी, कौशलेंद्र नारायण, मुन्ना अजय महाजन, प्रभात महाराज, पश्चिम बंगाल से बलराम सिंह, रामानंद दास महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *