Spread the love

नालागढ़
भाजपा से प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ की जनता बाहरी व्यक्ति पर कभी भरोसा नही करेगी जो कि नालागढ़ की जनता का दर्द नही समझ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पंजाब,हरियाणा व कई स्थानों से हिमाचल में आया है और अब नालागढ़ का माहौल खऱाब करना चाहता है जिसे कभी जनता स्वीकार नही करेगी। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी है जो कि जनता को राहत देने की बजाए आर्थिक बोझ डालती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में विकास करवाना है तो भाजपा को लाना होगा और भाजपा की वापसी सिर्फ ज्यादा से ज्यादा भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनता 10 जुलाई को कमल के फूल का बंटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से हराएगी। के एल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ नालागढ़ में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत कर केंद्र ने भरपूर विकास किया है और आगे भी केंद्र सरकार से बड़े-बड़े प्रोजेक्टों को नालागढ़ में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में बन रहा मेडिकल डिवाइस पार्क व पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के साथ-साथ चंडीगढ़ से बद्दी रेलवे प्रोजेक्ट को जल्द ही नालागढ़ से भी जोड़ा जाएगा और इन प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क में हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। केएल ने कहा कि अगर इसी तरह से एरिया का विकास करवाना है तो नालागढ़ में कमल को खिलाना होगा। के एल ने आज करीब आधा दर्जन नुक्कड़ सभाओ को संबोधित किया और वोट भी मांगे। तथा मिल रहे अपार समर्थन के लिए लोगो का आभार जताया। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य,बीड़ी सी मेम्बर,पंचायत प्रधान,उपप्रधान,पूर्व प्रधान,वार्ड पंच,महिला मंडल,युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

नालागढ़ में खिलेगा कमल: बलवीर वर्मा
चौपाल से विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि इस बार नालागढ़ में कमल खिलेगा और विधायक बनकर के एल ठाकुर विधानसभा में पहुँचकर एरिया में विकास करवाएँगे। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में डेढ़ वर्ष से एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है और लोग कांग्रेस पार्टी से सवाल कर रहे है। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष में नालागढ़ को नजर अंदाज करना कांग्रेस पार्टी पर भारी पड़ेगा। वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग पर आज आर्थिक बोझ डाला है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *