Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों से अपने पद का ईमानदारी से निर्वहन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि पार्टी और अपने पद के साथ उन्हें पूरा न्याय करना होगा और जो नही कर सकतें वह अपनी जगह दूसरों को आगे आने का मौका दें।यह समय पार्टी को आगे लाने और मजबूत करने का है,ऐसे में पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही होगा।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों सचिवों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल सगठनों के मुख्यों व कांग्रेस प्रवक्ताओं की एक सयुंक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी दे रखी है।उन्होंने कहा कि उनका एजेंडा पार्टी को मजबूत बनाने व 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाने का है।इसके लिए वह सब से सहयोग की अपेक्षा करते है।उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से वह अपने लगभग दो साल के कार्यकाल ने सफल हुए है।आज कांग्रेस प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।अब तक सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जितने भी आंदोलन कांग्रेस ने किए है वह बहुत ही सफल रहें है।लोगों के भारी जन समर्थन से साफ है कि लोग आज देश व प्रदेश में भाजपा की नीतियों से परेशान है।इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन से ऊपर कोई नही है और जो संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा उसे सहन नही किया जायेगा।आने वाले समय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों एवं कार्यक्रमों  में अनुपस्थिति को सहन नही किया जायेगा और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।बैठक में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अजय महाजन के प्रस्ताव को पारित कर कुलदीप सिंह राठौर के दो वर्ष के सफल कार्यकाल पर समस्त संगठन की ओर से बधाई दी गई।बैठक में तय किया गया कि 10 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में जनविरोधी दमनकारी एवं भ्रष्ठचारी भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हर ब्लॉक के पदाधिकारी की उपस्थिति दर्ज की जायेगी।इस जनसभा मे कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित विधायक पूर्वविधायक व पार्टी के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।राठौर ने कहा कि हाल ही में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।भाजपा ने निर्दलीयों व कांग्रेस के समर्थन से जीते लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बिठा कर जनमत को चुराया है।उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के  लोकतंत्र को बचाना है।इसके लिए एकजुट होकर हमें लोगों के बीच जाना है।राठौर ने कहा कि चार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर होने से दलबदल की राजनीति पर अंकुश लगेगा।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में पार्टी को जीत हासिल करनी है।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह ऐसे लोगों को चुनाव के लिए आगे लाये जो जितने की पूरी क्षमता रखता हो और पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हो।उन्होंने कहा कि यह चुनाव पार्टी की पहली परीक्षा होगी और इसके बाद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश में अपनी सरकार बनानी है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस चुनाव जीतेगी।राठौर ने कहा कि 31 मार्च तक सभी बूथ कमेटियों का गठन हरहाल में पूरा हो जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी बूथ कमेटियों के सदस्यों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे जिससे सरकार बनने पर उन्हें पूरा सम्मान और अधिमान दिया जा सकें।उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिमान मिले और सरकार में भी कोई पद मिले।इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने बैठक का संचालन करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस के सामने चार नगर निगमों के चुनावों में जीत की एक बड़ी चुनौती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा व सरकार से है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में हेराफेरी कर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है उससे निपटने के लिए कांग्रेस को एकजुटता के साथ भाजपा से मजबूती के साथ लड़ना होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण विकास के नए आयाम स्थापित किये है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिब गोकुल बुटेल ने बैठक में आधुनिक प्रचार प्रसार के माध्यमों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया की उपयोगिता पर अपने विचार सांझा किये।कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेन्द्र राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जिस ढंग से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहें है उसी ढंग से सभी पार्टी पदाधिकारियों को उनके हाथों को मजबूत करते हुए संगठन की मजबूती को एकजुट होकर काम करना है।बैठक में मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में पार्टी को विश्वास दिलाया कि वह पूरे तनमन से पार्टी के सभी कार्यक्रमों को अंजाम दे रहें है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *