Spread the love

चम्बा

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मेला कमेटी की तरफ से डी.सी. मुकेश रेप्सवाल ने उन्हें चम्बा थाल, शॉल, टोपी, और अन्य स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक शिवजोत और हिमाचली कलाकार के.एस. प्रेमी ने अपने गीतों से मंच को जीवंत बना दिया। शिवजोत ने मंच पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने“दिल चोरी साडा हो गया”, “छोटा नंबर”, “पंजेबा”, “सोने-सोने” जैसेहिट गानों के साथ माहौल में जोश भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरानदर्शकों ने सीटियों और तालियों से उनका स्वागत किया। शिवजोत नेदर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, उनकी गायिकी और मंच की ऊर्जा ने संध्या को एक अद्भुत अनुभव बना दिया।

वहीं, हिमाचली कलाकार के. एस. प्रेमी ने अपने पहाड़ी गीतों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों में “डुगे नाले ऊंची धारा”, “भोले शिव सामिया”, “चम्बा आर की नदिया पार”, और “चिट्टा तेरा चोला काला डोरा” जैसे लोकगीत शामिल थे। प्रेमी ने अपनी गायिकी के माध्यम से दर्शकों को हिमाचली संस्कृति की गहरी झलक दिखाई।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *