xr:d:DAFreehWtpk:5,j:6032971347572439574,t:23081402
Spread the love

हिमाचल

प्रदेश भर में बीती रात को भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बादल फटने की सूचना है. कुल्लू के निरमंड में बादल फटने के बाद बागी पुल के आसपास गाड़ियां और मकान बह गए हैं. वहीं, मनाली में ब्यास नदी ने फिर अपना रास्ता बदला है और हाईवे पर आ गई है और यहां पर आलू ग्राउंड में पानी भर गया है. इसी तरह चंडीगढ़ मनाली हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते बंद है।प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटे हैं और अब तक कुल 30 लोग लापता हैं।जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है. बादल फटने के बाद रामपुर के झाकड़ी में समेज खड्ड में बाढ़ आ गई. गुरुवार सुबह यह घटना पेश आई है. शिमला जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से यह सूचना मिली है. फिलहाल, डीसी शिमला अनुपम कश्यप और एसपी शिमला संजीव गांधी मौके के लिए रवाना हुए हैं. यहां पर कुल 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं. एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.कुल्लू जिले की मणिकर्ण में मलाणा गांव में बना पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है. डैम टूट से घाटी में बाढ़ आ गई है और हाहाकार मचा हुआ है. आधी रात को हुई बारिश की वजह से ब्यास नदी भी रौद्र रूप में आ गई है और यहां पर भी मनाली शहर के पास ब्यास नदी ने अपना रास्ता बदला है और हाईवे पर बहने लगी है. चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे कई जगह पर लैंडस्लाइड के चलते बंद है. फिलहाल, पार्वती नदी में भारी बाढ़ से भुंतर के आसपास लोगों को अलर्ट किया गया है.वहीं,शिमला के रामपुर में समेज खड्ड में बादल फटने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. दो शव के बॉडी पार्ट्स मिले हैं. शिमला और कुल्लू जिला के सीमावर्ती इलाकों में 20 से 25 लोगों के लापता होने की आशंका हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *