Spread the love

श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पात्र युवाओं को अनुदान के लिए आवेदन करने और इसका लाभ उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना-2023 के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि http://www.rgssy.com पोर्टल पर जाकर युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देेश्य युवाआंे को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी उद्यमशीलता को बढ़ाना है। इस योजना के तहत हिमाचल के युवाओं को अनुदान के रूप में प्रोत्साहन, रियायतों और अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

परिवहन विभाग के जिन पात्र आवेदकों की पहचान कर श्रम एवं रोजगार विभाग को सिफारिश की है, वे ई-टैक्सी की खरीद के लिए पोर्टल पर जाकर सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ