Spread the love

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवीमें भारी बारिश से लगभग 14 घरों, पैदल पुल और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

विक्रमादित्य सिंह ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता मुहैया करने का आश्वासन दिया।लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को गानवी में 2 लकड़ी के पुल स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रभावितों की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *