Spread the love

शिमला

प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक बार फिर कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू में आठ अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। आठ से 11 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।

सोमवार को राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई है। मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला बना रहने की संभावना है।बीते दिनों भारी बारिश के बाद प्रदेश में सोमवार शाम तक 75 सड़कें, 68 बिजली ट्रांसफार्मर और 58 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।

जिला कुल्लू में 30, मंडी में 17, लाहौल-स्पीति में 10, कांगड़ा में 6, सिरमौर में 5 और किन्नौर-चंबा में 2 सड़कें ठप रहीं। जिला कुल्लू में 56, मंडी में 9 और चंबा में 3 ट्रांसफार्मर, कुल्लू में 53, शिमला में 3 और चंबा में 2 पेयजल योजनाएं बंद रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ अगस्त को कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *