????????????????????????????????????
Spread the love

प्रदेश में मानसून अभी और बरसेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगामी 24 घंटे के दौरान चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खड्डों और नालों में बाढ़ आने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने चारों जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने की बात कही है। इन चार जिलों के अलावा अन्य सभी जिलों में बारिश का असर रहेगा। चार जिलों में भारी नुकसान हो सकता है। उधर, लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिमला जोन में एक एनएच सहित 83 सड़कें बंद है। वहीं मंडी जोन में 68, हमीरपुर जोन में 48, कांगड़ा जोन में 14 सड़कें बंद हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *