Spread the love

शिमला

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रक्षाबंधन पर्व के रूप में मनाई जाती है। पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त सोमवार को है। 19 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा।

इसी उपलक्ष्य पर राजधानी शिमला के पंचायत भवन के नजदीक हिम ईरा बिक्री केंद्र द्वारा 12 से 17 अगस्त तक महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी का स्टॉल लगाया गया है। जिसमे विभिन्न प्रकार की राखियां लगाई गई है।

ये जानकारी डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर रुचि ठाकुर ने दी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी खरीदे और उन्हें अपनी आजीविका के लिए प्रेरित करे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *