Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 50.14 करोड़ रुपये की लागत की पांच नई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इन परियोजनाओं में 12.60 करोड़ रुपये की लागत से बनखंडी से बासा वाया मेहता सड़क का उन्नयन, 12.41 करोड़ रुपये की लागत से सुनहेत से बस्सी सड़क का उन्नयन, 11.88 करोड़ रुपये की लागत से खबली दोसड़का से मरहेड़े सड़क का उन्नयन, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से बधाल से दौंटा सड़क का उन्नयन तथा 5.67 करोड़ रुपये की लागत से बगलामुखी से मंधीना सड़क का उन्नयन कार्य शामिल है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ