Spread the love

हिमाचल प्रदेश को इस साल मानसून ने भारी नुकसान पहुंचाया है। प्राकृतिक आपदाओं और भारी बारिश से प्रदेश को करीब पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आधिकारिक तौर पर मानसून विदा होने की घोषणा कर दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

तापमान का हाल

  • 27 सितंबर: न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री और अधिकतम 24 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • 28 सितंबर: अधिकतम तापमान बढ़कर 25 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
  • 29-30 सितंबर: दिन का तापमान 26 से 34 डिग्री और रात का तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जिलों में मौसम का रुख

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल-स्पीति समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ और खुशनुमा बना रहेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *