Spread the love

पालमपुर
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने मुस्लिम आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 90 बसंत पूरे कर चुके शांता कुमार ने यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ को दी गई धमकी को मामले से जोड़ते हुए बड़ी बात कही है। शांता कुमार ने कहा कि कुछ मुस्लिम नेताओं ने योगी आदित्यनाथ को धमकी दी और कहा है कि 2027 में उनकी सरकार समाप्त हो जाएगी। क्योंकि मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। दुर्भाग्य से यह एक सच्चाई है कि भारत की जनसंख्या का अनुपात बिगड़ रहा है और हिन्दुओं के मुकाबले मुस्लिम आबादी अधिक बढ़ रही है। शांता ने इसका कारण भी बताया और कहा कि चार शादियाँ और 20 बच्चे इसकी वजह है।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या और मुस्लिम मनोवृति की यही हालत रही तो वह दिन दूर नहीं, जब भारत में एक और पाकिस्तान बनाने की मांग खड़ी होगी। यह विषय अत्यन्त गंभीर है और खतरनाक भी है। शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार को कानून बना कर जनसंख्या को रोकना चाहिए। यदि अभी कानून नहीं बन सकता तो सरकार एक अनिवार्य नियम बनाये कि दो से अधिक बच्चों वाले परिवार को किसी भी प्रकार की सरकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और उस परिवार का कोई सदस्य किसी भी प्रकार के चुनाव में खड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की ओर से सब प्रकार की कोशिश अतिशीघ्र करने के बाद भी देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है, उसका कारण केवल बढ़ती जनसंख्या है। गरीबी और बेरोजगारी से भी अधिक भयंकर यह मुस्लिम मनोवृति है। देश को जागना चाहिए और सरकार को भी जगाना चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *