Spread the love

आयकर विभाग की चंडीगढ़ एक की प्रिंसिपल कमिश्नर शालिनी भार्गव कौशल अपने डल्हौजी प्रवास के दौरान यहां होटल एसोसिएशन डल्हौजी की कार्यकारिणी के साथ एक बैठक की जिसमें उनके साथ आयकर विभाग की शिमला रेंज के अतिरिक्त कमिश्नर राजा घोष व आयकर अधिकारी डल्हौजी विनीत कुमार भी मौजूद रहे ।यहां पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक मनोज चड्ढा के नेतृत्व में संगठन द्वारा उन्हें हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर प्रिंसिपल कमिश्नर आयकर विभाग ने होटल व्यवसाईयों से उनकी समस्याओं एवं विभाग की कार्यप्रणाली संबंधी जानकारी ली और इस पर पूरी तरह से संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की कि यहां एक तरफ तो विभाग अपनी पूरी कार्य कुशलता से सही कार्य कर रहा है वहीं व्यवसायी भी विभाग की कार्य प्रणाली से पूरी तरह से संतुष्ट हैं ।इस अवसर पर उन्होंने व्यवसाईयों को आयकर विभाग में आए कुछ बदलावों की जानकारी दी और समय पर टैक्स एवं रिटर्न दाखिल करने का आह्वान किया और साथ ही यह भी आश्वासन दिलाया कि भविष्य में भी विभाग व्यवसाईयों को अपना पूरा सहयोग देता रहेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *