Spread the love

धर्मशाला
आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के नए कार्यालय का उद्घाटन चरान पुल के पास पूर्व राज्य सभा की सांसद, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कांग्रेस नेता देविंद्र जग्गी, ब्लाक अध्यक्ष
हरभजन सिंह चौधरी, धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेश पप्पी, प्रदेेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली, नगर निगम के पार्षद अनुराग धीमान, सविता कारकी, स्वर्णा, सभी पूर्व में रहे ब्लाक अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव राज कुमार अग्रवाल, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान राहुल धीमान व सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता देविंद्र जग्गी ने कहा कि इस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठकों के अलावा, अग्रिम संगठनों की बैठकें हर माह आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से लोगों को अपनी समस्याओं का निपटारा करवाने में यहां वहां नहीं जाना पड़ेगा। यह कार्यालय नियमित रूप से सुबह दस बजे पांच बजे तक खुला रहेगा।। सभी धर्मशाला के वासी उपरोक्त कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं का निपटारा करवा सकेंगे।

ब्लाक अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी ने बताया कि बहुत से कार्यकर्ताओं का सुझाव था कि जल्द ही ब्लाक का कार्यालय विधिवत रूप से खोला जाए और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक केंद्र बिंदू हो जहां से उनका निपटारा हो। आपसी मेलजोल व धर्मशाला के विकास के लिए यह कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *