Spread the love

चम्बा
चिकन की हड्डी गले में फंसने से चंबा जिले के चुराह के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय भाग चंद पुत्र खेती राम निवासी किलवास तहसील चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दर्जी का काम करने वाला भाग चंद दोपहर का खाना खाने के लिए अपने कमरे पर आया था। इसी दाैरान चिकन खाते समय हड्डी गले में फंसने से उसकी माैत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि किलाड़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *