Spread the love

डॉ. दिनेश शाहरा ने हिज होलीनेस दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिवस पर कॉफ़ी टेबल बुक भेंट की

धर्मशाला, उद्योगपति,समाजसेवी, लेखक एवं आध्यात्मिक चिंतक डॉ. दिनेश शाहरा को हिज होलीनेस 14वें दलाई लामा से भेंट करने तथा उनके 90वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाशित एक विशेष कॉफ़ी टेबल बुक भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यह विशेष कॉफ़ी टेबल बुक हिज होलीनेस दलाई लामा के जीवन,उनके वैश्विक योगदान तथा करुणा, प्रसन्नता, शांति और मानवीय जिम्मेदारी के संदेश को समर्पित है। इसमें उन सेवा पहलों और सामाजिक प्रभाव वाले कार्यक्रमों का संकलन प्रस्तुत किया गया है जो उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा संचालित किए गए हैं।यह प्रकाशन दलाई लामा के उस सार्वकालिक संदेश को श्रद्धांजलि अर्पित करता है,जिसने विश्वभर में करोड़ों लोगों को अधिक संवेदनशील, शांतिपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी है। आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में भी उनके विचार पहले की तरह ही प्रासंगिक और मार्गदर्शक बने हुए हैं।

इस अवसर पर डॉ. शाहरा ने कहा, हिज होलीनेस दलाई लामा मेरे जीवन के प्रमुख प्रेरणा-स्रोतों में से एक रहे हैं।उनकी शिक्षाएँ हमें प्रतिस्पर्धा के स्थान पर करुणा, स्वार्थ के स्थान पर सेवा और विभाजन के स्थान पर मानवता को चुनने की प्रेरणा देती हैं। उनका यह संदेश कि जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है आज भी विश्वभर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है।अपनी पुस्तक द दलाई लामा’ज़ सीक्रेट टू हैप्पीनेस में मैंने विस्तार से बताया है कि किस प्रकार उनकी शांति, करुणा और आंतरिक आनंद की शिक्षाएँ आज के तनावपूर्ण और तीव्र गति वाले जीवन में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा, सह-अस्तित्व, मानवीय संवेदनशीलता और वैश्विक सद्भाव का जीवंत उदाहरण है।

हिज होलीनेस अक्सर कहते हैं यदि आप चाहते हैं कि दूसरे प्रसन्न रहें तो करुणा का अभ्यास करें और यदि आप स्वयं प्रसन्न रहना चाहते हैं,तो भी करुणा का अभ्यास करें। मेरा मानना है कि आज विश्व को सबसे अधिक आवश्यकता कम्पैशेनट लीडरशिप की है,ऐसे नेतृत्व की जो संवेदनशीलता,सेवा,विवेक और सबके कल्याण की भावना पर आधारित हो।

यह कॉफ़ी टेबल बुक उनकी प्रेरणा से संचालित सेवा कार्यों के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने हेतु मैंने उनके जीवन, प्रेम, करुणा, प्रसन्नता और शांति के संदेश पर आधारित एक विशेष गीत भी रचा है। साथ ही, हम उनकी शिक्षाओं को युवा पीढ़ी और भावी नेतृत्व तक पहुँचाने के उद्देश्य से अपनी पुस्तक द दलाई लामा’ज़ सीक्रेट टू हैप्पीनेस को विभिन्न पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों तक सक्रिय रूप से पहुँचा रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *