Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

कोरोना काल में भी बढ़ा संघ का कार्य: डाॅ0 वीरसिंह रांगड़ा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिमाचल प्रांत के संघचालक डाॅ0 वीरसिंह रांगड़ा ने विश्व संवाद केंद्र शिमला में आयोजित पत्रकार  वार्ता में कहा कि पूर्व की भांति कोरोना काल में भी संघ का कार्य कार्य 70 प्रतिशत विस्तार के साथ देशभर में बढ़ा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 19-20 मार्च को बंगलूरू में आयोजित की गयी। जिसमें 350 प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष रूप से तथा 900 प्रतिनिधियों ने आभासी माध्यमों से भाग लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से इस बैठक में प्रतिवर्ष 21 प्रतिनिधि शामिल होते हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण 5 प्रतिनिधि ही इसमे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण मार्च से जून 2020 तक संघ का कार्य पूर्ण बंद था, शाखाएं बंद थीं। तब भी संघ के स्वयंसेवक सक्रिय थे। यह संघ का चुनावी वर्ष भी था ऐसे में कोरोना वायरस के संकट के कारण प्रतिवर्ष नागपुर में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पहली बार बैंगलूरू में आयोजित की गयी।
देशभर की संस्तुतियों के आधार पर संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के दायित्वों में परिवर्तन भी किये गये। सम्पूर्ण देशभर से आये प्रतिनिधियों ने पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी  के स्थान पर दतात्रेय होसबाले को नया सरकार्यवाह चुना। इसके साथ ही नये कार्यवाह ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें डाॅ0 कृष्ण गोपाल, डाॅ0 मनमोहन वैद्य, मुकुंद सी.आर, अरूण कुमार और रामदत चक्रधर को सहकार्यवाह बनाया गया। वहीं अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख के दायित्व पर रहे सुनील आंबेकर को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख बनाया गया। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में और श्रीराम मंदिर निर्माण और कोरोना काल में सम्पूर्ण देश की एकजुटता को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये।
संघ की शाखाओं के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ0 रांगड़ा ने कहा कि देशभर 38913 स्थानों पर संघ की 62491 शाखायें चलती हंै। साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम 20303 है। 8732 मासिक मंडली हैं। कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों ने देशभर में सेवा भारती के माध्यम से 92,656 स्थानों पर सेवा कार्य किए। स्वयंसेवकों ने 7381402 परिवार राशन किट दिये गये, वहीं भोजन पेकैट 4 करोड़ 66 लाख 34 हजार 730 वितरित किये। 90 लाख मास्क वितरण के साथ ही स्वयंसेवकों ने 1 लाख अस्थाई आवासों की व्यवस्था की। कोरोना काल में देशभर में रक्तदान शिविरों में  60229 युनिट रक्तदान भी स्वयंसेवकों ने किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मार्च की तुलना में 89 प्रतिशत शाखाएं पुनः प्रारंभ हो गई हैं।
डाॅ0 वीरसिंह रांगड़ा ने हिमाचल में संघकार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भी कोरोना काल में संघ के कार्य ने तेजी पकड़ी है। हिमाचल में 5848 स्थानों 730 शाखायें चल रही है, जबकि 359 संघ मंडली व 192 साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रैस वार्ता में हिमाचल प्रांत प्रचार प्रमुख महीधर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *