Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

जुब्बल भाजपा महिला मोर्चा की बैठक खडाप्थर में अध्यक्ष नैना तनेटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से जुब्बल नावर कोटखाई के मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैइक ने शिरकत की।

गोपाल जबैइक ने कहा कि समाज का 50 प्रतिशत हिस्सा महिला वर्ग का है। वह सक्रिय रूप से समाज के विकास में योगदान दे सके, इसके लिए महिला मोर्चों का गठन किया गया था। भाजपा महिला मोर्चा आज हर क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के साथ देश निर्माण में योगदान दे रहा है। कोरोना के समय में भी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मास्क बनाकर लोगों को वितरित कर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भी महिला मोर्चा ने अपना योगदान दिया है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं भाजपा के मिशन रिपीट 2022 में भी अहम भूमिका निभाएंगी। बैठक में एक बूथ बीस महिलाएं कार्यक्रम तथा महिला विस्तारक योजन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष इन्द्र चौहान,मंडल महासचिव राकेश शर्मा,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विजेता किमटा, मीनाक्षी मांटा,अनिता खलास्टा,रूबजा नेपटा,पिंकी कोटवी,शान्ति जस्टा,अनिता चौहान,रीना ठाकुर,कान्ता कालटा,सुमन दिल्टा,मीरा भाक्टा
समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *