Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़

नगर निगम धर्मशाला में मतदान हो रहा है और लोग अपनी पसंद के प्रत्य़ाशियों को वोट डाल रहे हैं। इसी बीच हम आपसे एक रोचक जानकारी साझा कर रहे हैं। नगर निगम धर्मशाला के दो दिग्गज प्रत्याशी हालांकि वोट तो डालेंगे लेकिन अपना वोट खुद को नहीं डाल पाएंगे। जी यह दोनों ही प्रत्याशी नगर निगम के निवर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर हैं। नगर निगम धर्मशाला के निवर्तमान मेयर देवेंद्र जग्गी खुद वार्ड नंबर दस श्यामनगर के वोटर हैं, लेकिन वार्ड आरक्षित होने की वजह से वह इस बार वार्ड नंबर 11 राम नगर से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में देवेंद्र जग्गी वोट तो डालेंगे लेकिन वह खुद के लिए अपना वोट इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कुछ ऐसी ही स्थिति नगर निगम धर्मशाला के निवर्तमान डिप्टी मेयर औंकार नेहरिया की भी है। वह खुद वार्ड नंबर 2 भागसूनाग के वोटर हैं लेकिन वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के चलते वह वार्ड नंबर 3 मैक्लोड़गंज से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में निवर्तमान मेयर की तरह ही वह भी अपना वोट तो डालेंगे लेकिन उसका इस्तेमाल खुद के लिए नहीं कर पाएंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ