Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को सुजानपुर स्थित सैनिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में ढांचागत विकास और अन्य सुविधाओं के संबंध में सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए गए हंै।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ