Spread the love

नाहन,हिमशिखा न्यूज़ 

नाहन में भी कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार को आरएसएस के स्वयंसेवक आए आगे

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के लिए समर्पित संगठन है । इसका परिचय संघ के स्वयंसेवकों द्वारा एक बार नही बार- बार दिया गया है । भारत में आई किसी भी विपदा में अपने समाज के साथ हर समय खड़ा रहता है , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। आज संघ के  स्वयंसेवकों का इसी तरह का सेवाभाव सामने आया जब साई अस्पताल नाहन में कोविड-19 से पिछले कल हुई मृत्यु के शव का अन्तिम संस्कार संघ के स्वयंसेवकों द्वारा करवाया गया। मृतक का परिवार उत्तर प्रदेश के लखनऊ का था। उनके साथ यहां उनके 73 वर्षीय पिता, धर्मपत्नी और तीन वर्षीय पुत्री के सिवा कोई नही था।  जब इस परिवार की व्यथा को समझते हुए संघ के स्वयंसेवकों द्वारा इस परिवार से सम्पर्क किया तब वृद्ध पिता का कहना था कि वे अपने बेटे का अन्तिम संस्कार यहीं पर कर देना चाहते हैं। संघ के स्वयंसेवकों ने इस दुःखी पीड़ित परिवार का परिवार बनकर उनके बेटे के अन्तिम संस्कार का जिम्मा निभाया।  

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ