Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल पदे्रश कांग्रेस सेवादल द्वारा टिफिन सेवा की शुरूआत
टिफिन सेवा कोविड-19 मरीजों व कोरोना योद्धाओं के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा प्रदेश में टिफिन सेवा की शुरूआत की गई है।
सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान व कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कुपदीप सिंह राठौर, प्रदेश के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश कोविड कंट्रोल केन्द्रों के प्रभारी जी.एस. बाली के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा चंडीगड़-शिमला हाईवे पर कैथलीघाट के समीप वाटिका भोजनालय में राज्यस्तरीय टिफिन सेवा की शुरूआत की।
अनुराग शर्मा ने बताया कि यह टिफिन सेवा कोविड-19 के मरीजों उनके आश्रितों, कमजोर वर्ग व कोरोना योद्धाओं के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलाई जाएगी, जिसमें पैैक्ड फूड दिया जाएगा तथा नजदीक के क्षेत्रों में डिलीवरी भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी दिन उपरोक्त दिए गए समय पर में 92185-00092, 98570-00092, पर संपर्क कर सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में जिला स्तर पर भी इसी तरह जरूरतमंदों के लिए टिफिन सेवा की शुरूआत की जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *