Spread the love

आनी,हिमशिखा न्यूज़ 

कुल्लू जिला में अफीम के खेती के मामले बढ़ने लगे हैं। अब आनी में बगीचों में उगाए 2,641 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस थाना आनी के तहत पड़ती पुलिस चौकी लुहरी के अंतर्गत कटाहर गांव में सेब के बगीचे में अफीम के पौधे उगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ़ एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लुहरी पुलिस चौकी के जवान जब गश्त पर थे तो किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कटाहर गांव के पदम सिंह ने अपने सेब के बगीचे में अफीम के पौधे अवैध तौर ओर उगाए हैं। पुलिस ने पदम सिंह के बगीचे में पहुंच कर 511 पौधे अवैध रूप से उगे हुए पाए। जिन्हें पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया और पदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वहीं, पुलिस थाना आनी के अंतर्गत डाकघर जाओं के डगुट गांव में चेत राम नामक व्यक्ति ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती कर रखी थी, जिसकी गुप्त सूचना आनी पुलिस को मिली और पुलिस ने चेत राम के बगीचे का दौरा किया। जहां पाया गया कि चेत राम ने दो खेतों में अफीम के 2,130 पौधे उगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने उखाड़ने के बाद जलाकर नष्ट कर दिया और चेत राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *