Spread the love

बीती रात को ढली क्षेत्र के चूरट सड़क पर एक टाटा सूमो नंबर ( HP-01M-2489) हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिनकी पहचान पवन कुमार पुत्र गुलाब सिंह गांव दिगर पटगैहर और सुरेश कुमार पुत्र रामकृष्ण गांव जुब्बड मुंडाघाट के रूप में हुई है। जबकि एक व्यक्ति निटू पुत्र रमेश कुमार गांव पटगैहर को चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है।दोनों मृतकों के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने 279/337/304 A आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ