Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 

त्यौहारी सीजन में खरीददारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में खरीददारी को निकल रहे लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे के प्रति जागरुक एवं सचेत करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में आम लोगों को कोरोना संबंधी सावधानियों के साथ ही खरीददारी करने की हिदायत दी जा रही है।इसी कड़ी में मंगलवार को करवा चौथ की पूर्व संध्या पर हमीरपुर बाजार में भीड़ को देखते हुए जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों से कोरोना संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई। इस दौरान लोगों से मास्क लगाकर और आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर ही खरीददारी करने तथा अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न करने की अपील की गई।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ