Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

विधायक होशियार सिंह ने वन भूमि स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह ने देहरा में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दक्षिणी परिसर स्थापित करने के लिए देहरा में 81.796 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।होशियार सिंह ने कहा कि यह महत्वकांक्षी योजना गत 10 वर्षों से लम्बित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस मामले को समय-समय पर केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया, जिनके कारण यह भूमि हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को स्थानांतरित की गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ