Spread the love

ठियोग,हिमशिखा न्यूज़ 

ठियोग में यातायात निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक कार को चैकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो कार सवार ने पुलिस एएसआई को कार से कुचलने की कोशिश की और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इस घटना में एएसआई बाल-बाल बच गया।मामला बुधवार शाम फागु क्षेत्र का है। फागू पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ब्रज लाल अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।इस दौरान एक कार (एचपी 35-9200) आती हुई दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात एएसआई बृज लाल ने चालक को कार रोकने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक रुकने की बजाय उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और एएसआई को टक्कर मारने की कोशिश की।हालांकि, कोई हादसा नहीं हुआ और एएसआई ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। एएसआई बृज लाल की शिकायत पर ठियोग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। डीएसपी ठियोग कुलविन्दर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ