शिमला,हिमशिखा न्यूज़
प्रदेश में आने वाले दिनो में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है|दिवाली के आसपास प्रदेश सरकर में यह बदलाब हो सकते है|सूत्रों के अनुसार हिमाचल में कुछ मंत्रियों के विभाग फिर बदल सकते हैं या कुछ की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है। ज्वालामुखी प्रकरण के बाद संगठन में उठे बवाल के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाईकमान ने दिल्ली बुला लिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। यहां केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं के साथ सीएम बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा विधायक रमेश धवाला से हुई उनकी मुलाकात के बाद ही तय हुआ है। बता दें कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हाईकमान से चर्चा के बाद ज्वालामुखी मंडल को भंग किया था।उसके बाद ही धवाला सीएम से मिले थे। वहीं हिमाचल के कुछ मंत्रियों की परफारमेंस से हाईकमान अभी भी संतुष्ट नहीं है।ऐसे में कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा है, जबकि कुछ को मंत्री पद गंवाना भी पड़ सकता है। हाल ही में एक मंत्री पर अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे। इस बारे में भी सीएम से हाईकमान चर्चा कर सकता है।