Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

आज सुबह हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकंप के झटके महसूस किए गए| रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई। सुबह-सुबह आए भूकंप के झटके से सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।प्रारंभिक सूचना के मुताबिक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी हिमाचल प्रदेश में सुबह 6: 25 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। जम्मू-कश्मीर में भी सोमवार यानि 2 नवंबर को सुबह 6:54 बजे जम्मू-कश्मीर के हैनले इलाके के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप आया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ