Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों पर 2 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं: राजेंद्र गर्ग।

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आज रविवार घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में विकासात्मक गतिविधियां निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को संपर्क मार्गों से जोड़ने का कार्य जारी है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों के लिए 2 करोड 31 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो संपर्क मार्ग खस्ताहाल थे उनकी बिगड़ी हुई स्थिति को सुधारा जा रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में नए संपर्क मार्ग बन चुके हैं तथा कईयों का काम जारी है। उन्होंने कहा कि गांव गांव-गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में एक है। यदि प्रत्येक गांव संपर्क मार्ग से जुड़ जाए तो गांव में विकास को और गति मिलती है। उन्होंने कहा कि लोगों की भवन निर्माण सामग्री तथा अन्य सामान कम पैसा खर्च करके उनके घरों तक पहुंच जाता है। जो गांव संपर्क मार्ग से नहीं जुड़े होते हैं, वहां पर लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजेंद्र गर्ग ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि संपर्क मार्ग बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यदि कहीं विवाद भी हो तो उसे मिल बैठ कर खत्म करने का प्रयास करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क बनाने के लिए जमीन देना एक पुण्य का कार्य है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए धन की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि करो ना के इस संकटकाल में प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियां लगातार जारी हैं। प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *