Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल के लोकप्रिय गायक करनैल राणा  को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हिमाचल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ  का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को लेकर अनेक गतिविधियों में कार्य करता है। पिछले कल ही करनैल राणा ने बीजेपी कार्यसमिति बैठक के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। करनैल राणा अभी हाल ही में कांगड़ा लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह ज्वालामुखी मंडल से संबंध रखते हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने  आज संगठन के विस्तार हेतु 2 नियुक्तियां की हैं। करनैल राणा के अलावा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस प्रकोष्ठ की समाज में अहम भूमिका है। अब भारतीय जनता पार्टी के कुल मिला के 16 प्रकोष्ठों का गठन हो चुका है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इन नियुक्तियों से बीजेपी को प्रदेश में बल मिलेगा। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *