Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश में संगठन की मजबूती पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी एकजुटता के साथ काम कर रहें है।उन्होंने इस बात से साफ इंकार किया कि कांग्रेस में कही गुटबाजी हावी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा में जिस प्रकार की गुटबाजी हावी है उससे प्रदेश के विकास पर विपरीत असर पड़ा है।कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए संजय दत्त ने प्रदेश में अपने दूसरे प्रवास को सार्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान जिलाबार, ब्लॉक व बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संबाद किया है।सभी नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से काम कर रहें है।दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले तीन उपचुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि जो विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुरू किया था आज वह वही थम गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इसे फिर से उसी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह विखर चुकी है।सरकार  की गलत नीतियों, नोटबन्दी, जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि आज देश के सामने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ऐसी समस्याएं हैं जिनसे आम नागरिक परेशान है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *