उदास और निराश एक बेहतरीन इंसान ने कहा अलविदा
शिमला,हिमशिखा न्यूज़
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
आईजीएमसी के वरिष्ठ,एम एस डॉक्टर जनक राज ने पुष्टि करते हुए जय जानकारी दी।
वीरभद्र का निधन वीरवार सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।