Spread the love

रामपुर,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को हजारों लोगों ने नम आंखों के साथ शनिवार को अंतिम विदाई दी। दोपहर बाद वीरभद्र सिंह की अंतिम शव यात्रा राज दरबार परिसर से मुख्य बाजार होते हुए निकाली गई जिसके बाद उनका रामपुर के जोबनी बाग में शाही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।

इससे पहले रामपुर स्थित राज दरबार पदम पैलेस में सुबह नौ बजे वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह के सामने पर्दे में विक्रमादित्य सिंह का राजसी परंपरा के तहत राजतिलक हुआ और उन्हें राजगद्दी सौंपी गई। विक्रमादित्य सिंह बुशहर रियासत के 123वें राजा बने हैं। बंद कमरे में राज पुरोहितों ने राजतिलक की परंपरा का अनुष्ठान करवाया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *