Spread the love

रामपुर बुशहर,हिमशिखा न्यूज़ 

बुशहर रियासत और हिमाचल प्रदेश के अंतिम राजा वीरभद्र सिंह की अंतिम विदाई 12 मुखी बमाण पर हो रही है। बुशहर रियासत के किन्नौर, डंसा, लालसा, कूहल और अन्य क्षेत्रों के ‘बड़ई’ ‘ओड’ दो दिन में बमाण को तैयार किया है। राजा के परिवार के लिए ही 12 मुखी बमाण बनाया जाता है। जबकि राणा, ठाकुर और कुँवर के लिए 8 और 10 मुखी बमाण बनाए जाते हैं। इस बमाण को शुद्ध देवदार की लकड़ी से बनाया जाता है। जिसमें हाथी के जीभ निकले 12 मुख बनाए जाते हैं। साथ ही फूल और पत्तियों की नक्कासी की जाती है। वहीं आम लोगों के लिए सामान्य बमाण बनाए जाते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *