Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से रिज मैदान पर पार्टी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मांगी है।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के  जन नायक हम सबके लोकप्रिय नेता, प्रदेश के छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह  8 जुलाई 2021 की सुबह अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर इस दुनियां को अलविदा कह गए। प्रदेश के नव निर्माण में उनके योगदान को कभी न तो भुलाया जा सकता है और न ही कम आंका जा सकता है।उनके अंतिम संस्कार में उमड़े जन सैलाब से साफ है कि वीरभद्र सिंह कितने लोकप्रिय व जन मानस के नेता थे।उन्होंने कहा कि हमारे बीच से एक ऐसा लोक प्रिय नेता चला गया जो सबके दिलों में वास करता था।अब हमारे पास उनकी स्मृतियां शेष रह गई है।उन स्मृतियों को याद रखना हमारा नैतिक कर्तव्य ही नही है बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी है।लोकतंत्र में किसी भी राजनैतिक दल की सरकारें आती है जाती है। किसी भी राजनैतिक दल के कुछ नेता लोगों के दिलों में अपनी कोई अमिट छाप छोड़ जाते है ,जो लोगों के दिलो में बस जाती है वीरभद्र सिंह उसमें से एक है जो लोगों के दिलों में बस गए है।एक ओर जहां प्रदेश के निर्माण में डॉ.यशवंत सिंह परमार के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता, वही प्रदेश के नव निर्माण में राजा वीरभद्र सिंह को भी कभी  भुलाया नही जा सकेगा।पहाड़ी राज्यों के विकास में आज हिमाचल प्रदेश एक विशेष स्थान रखता है जिसका पूरा श्रेय  वीरभद्र सिंह को ही जाता है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह इच्छा है कि वीरभद्र सिंह की याद में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में उनकी स्मृति में कोई स्मारक बनें।अतः प्रदेश कांग्रेस उनकीं एक प्रतिमा रिज मैदान में स्थापित करना चाहती है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *