Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

मुख्यमंत्री को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटरज भेंट किए

प्रोक्टर और गैम्बल, बद्दी के वरिष्ठ प्रबन्धक जेपी भदोला ने कंपनी की ओर से यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 25 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटरज, 21500 फेस मास्क और हैंड सेनिटाईजर की 204 बोतलें भेंट कीं।कैडबरी माॅन्डेज इंडिया, बद्दी के प्लांट हैड अतुल कुलकर्णी और मानव संसाधन प्रमुख मधुर राठौर ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री को 90 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटरज भेंट किए।मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योगदान जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा अन्य संस्थाओं को भी उदारतापूर्वक दान करने के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ