Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रास्कान को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इस सम्बंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव अनिल खाची की तरफ से अधिसूचना जारी हुई है। हरबंस सिंह ब्रास्कान का हाल ही में आईएएस में इंडक्शन हुआ है।हरबंस सिंह ब्रास्कान की मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारियों में गिनती होती है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद पर उनकी बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ