Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

शिमला में एचआरटीसी कर्मिेयों ने चक्का जाम कर दिया है। चालकों व परिचालकों की क्षेत्रीय प्रबंधक डीएस नेगी के तबादले को लेकर नाराजगी है। हड़ताल के कारण निगम के करीब 50 रूट प्रभावित हो गए हैं।बता दें कि हा ही में सरकार ने क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला किया है। इसी से नाराज होकर कर्मचारी हड़ताल पर उतरे हैं। बस सेवा ठप होने से बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि निजी बस सेवा जारी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं है।राजधानी में बड़ी संख्या में कर्मचारी निगम की लोकल रूट के जरिए ही अपने घरों तक पहंुचते हैं। अंतिम जानकारी के मुताबिक क्षे़त्रीय प्रबंधक के तबादले को लेकर सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी की लोकल बस रूट सेवा राजधानी की परिधि में 25 से 30 किलोमीटर तक उपलब्ध है। हड़ताली कर्मियों द्वारा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *