Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने वार्ड संख्या 34 शिमला के बूथ अध्यक्ष दर्शन सिंह एवं किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष हितेंद्र चौहान से मुलाकात की।भाजपा प्रभारी हिमाचल प्रदेश अविनाश राय खन्ना आज प्रातः 9:15 बजे शिमला के ओल्ड आई एस बी टी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद की चाय की दुकान पर नाश्ता किया।
इसके उपरांत भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शिमला स्तिथ काली बड़ी मंदिर माथा टेका और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वज के घर पहुंचे , उन्होंने मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री सुरेश भरद्वाज ने अविनाश राय खन्ना के स्वागत शॉल और टोपी पहना कर किया। दोनों नेताओं ने हिमाचल के कई राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी सुना।मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ0 आर0एन0 बत्ता की धर्मपत्नी के गत 14 जुलाई को हुए देहावसान के बाद आज उनके धार्मिक संस्कार क्रिया में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वज उनके घर जाकर इस धार्मिक संस्कार में शामिल हुए और अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की। अविनाश राय खन्ना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को प्रदेश हॉकी संघ का अध्यक्ष बनने पर सुभकामनाए दी, प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सुखराम चौधरी कर नेतृत्व में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ेगी और इस खेल को और बल मिलेगा। 11 Attachments

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *