Spread the love

भूस्खलन होने से बरोट मार्ग बंद, पर्यटक फंसे
जोगिंदरनगर व आस पास के क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।रविवार को दोपहर बाद भूस्खलन होने से बरोट मार्ग बंद हो गया है। इस भूस्खलन होने के कारण पर्यटकों के गाड़ियों के पहिये भी दोनों और जाम हो गए हैं जानकारी के अनुसार बरोट मार्ग पर देव ढांक के पास यह भारी भूस्खलन हुआ है। विभागीय मशीनरी मार्ग को खोलने में जुटी है लेकिन मलवा इतना ज्यादा है कि पर्यटकों को मायूस होकर यहीं से लौटने पर मजबूर होना होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ